फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईएल: विजेता टीम को मिलेंगे ढाई करोड़ रुपये

Mon, 28 Jan 2013 10:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले संस्करण की विजेता टीम को ढाई करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। एचआईएल के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उपविजेता टीम को सवा करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बत्रा के मुताबिक 14 जनवरी से शुरू हुई एचआईएल में कुल 5.4 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी जो भारतीय हॉकी में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 75 लाख रुपये मिलेंगे।

‘प्लेयर आफ  द टूर्नामेंट’ को 25 लाख रुपये जबकि सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी को ट्रॉफी और 20 लाख रुपये मिलेंगे। लीग चरण में सर्वाधिक गोल करने वाली टीम को दस लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें