फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने पुरुष वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी के लिए किया आवेदन

Thu, 17 Oct 2019 07:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian hockey team
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने अगले महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए अपना आवेदन वापस ले लिया है और 2023 में पुरुषों के आयोजन के लिए बोली लगाई है। अब भारत पुरुषों के वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए आवेदन देने वाला तीसरा मुल्क बन गया है।

विज्ञापन


तीन बार पुरुषों के वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले भारत ने एक बार फिर से 2023 में 13 से 19 जनवरी के बीच यह आयोजन करवाने के लिए आवेदन दिया है। वहीं भारत के अलावा बेल्जियम और मलयेशिया ने भी इसके लिए आवेदन दिया है हालांकि वे दोनों इसका आयोजन 2022 में 1 से 17 जुलाई के बीच करवाना चाहते हैं।

पुरुषों के अलावा महिलाओं के वर्ल्ड कप के लिए पांच देशों ने मेजबानी के लिए आवेदन दिए हैं। जर्मनी, स्पेन और नीदरलैंड ने जहां 2022 में 1-17 जुलाई के बीच आयोजन की इच्छा जताई है वहीं मलयेशिया और न्यूजीलैंड इसे 2023 में 13-29 जनवरी के बीच करवाना चाहता है।
विज्ञापन


अगर भारत को फिर से मेजबानी मिल जाती है तो वो लगातार दो वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला देश बन जाएगा। इससे पहले भारत ने 2018 में भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें