फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके लिए फ्री एंट्री!: हॉकी इंडिया ने क्यों किया ऐसा? एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में फैंस को दिया तोहफा

Tue, 20 Oct 2026 02:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी इंडिया ने 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों के लिए दर्शकों को मुफ्त प्रवेश देने की घोषणा की है। दर्शक टिकटजेनी पर पंजीकरण कर निशुल्क प्रवेश पास प्राप्त कर सकेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : Hockey india twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर और मोहाली में 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में कुल मिलाकर 20 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


लीग चरण के सभी मैच 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक जालंधर में खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल और फाइनल चार और पांच नवंबर को मोहाली में होंगे। दर्शक हॉकी इंडिया के ऑनलाइन टिकट भागीदार ‘टिकटजेनी’ पर पंजीकरण कराकर अपने निशुल्क प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं।

भारत अपना पहला मैच 27 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह चीन (29 अक्तूबर), जापान (30 अक्तूबर), मलेशिया (एक नवंबर) और दक्षिण कोरिया (दो नवंबर) का सामना करेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें