हॉकी इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए मुफ्त टिकटों की घोषणा की है। यह वैश्विक टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होना है। इस टूर्नामेंट के मैच चेन्नई में भी खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग लेंगी, जिससे यह जूनियर विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन जाएगा।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, 'मुफ्त टिकट की पेशकश करके हमारा उद्देश्य तमिलनाडु और उसके बाहर के छात्रों, युवा खिलाड़ियों, परिवारों और हॉकी प्रेमियों के लिए दरवाजे खोलना है।' बयान में बताया गया है कि वर्चुअल फ्री टिकट टिकटजीनी वेबसाइट या हॉकी इंडिया ऐप से बुक किए जा सकते हैं।