फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी भोपाल को नेशनल चैंपियनशिप का न्यौता

Fri, 14 Sep 2012 01:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने हॉकी भोपाल को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। हाल ही में हॉकी इंडिया के सदस्य बने हॉकी भोपाल को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक नए सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। पुरुषों की सीनियर चैंपियनशिप बेंगलूर में 24 सितंबर से खेली जाएगी।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा 'हम एचआई में हॉकी भोपाल को शामिल करके काफी खुश हैं। इसके अलावा हम 1968 ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता ईनाम उर रहमान को इसका अध्यक्ष और 1984 के ओलंपियन एस जलालुद्दीन रिजवी को इसका महासचिव नियुक्त करके काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया को उम्मीद है कि इन पूर्व ओलंपियन के नेतृत्व में हॉकी भोपाल को एक बार फ्रि उसकी खाई हुई चमक मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें