फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में होगा एचआईएल का उद्घाटन मैच

Fri, 21 Dec 2012 01:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया की बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का पहला मैच 14 जनवरी को दिल्ली वेवराइडर्स और जेपी पंजाब वारियर्स के बीच यहां के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल दस फरवरी को होगा। हाकी इंडिया ने एचआईएल के पहले संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 28 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली और पंजाब के अलावा मुंबई मैजिशियंस, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स और रांची राइनोज की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण में हर टीम छह मैच अपने घरेलू मैदान पर और छह मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें