फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई हॉकी में छाईं हरियाणा की छोरियां

Thu, 03 Oct 2013 07:58 PM IST
अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वालालंपुर में आठवीं एशिया हाकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हाकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हरियाणा की पांच लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम का नेतृत्व कैप्टन रितुरानी ने किया। टीम को जीत हासिल कराने वाली हिसार की पूनम मलिक, सविता पूनिया, शाहाबाद की जयदीप, रितुरानी और रानी रामपाल शामिल हैं। हिसार की सविता को बेस्ट गोल कीपर घोषित किया गया है।

शाहाबाद के कोच बलदेव सिंह ने बताया कि टीम में रितु रानी कैप्टन थीं, वह फारवर्ड लाइन पर खेलती हैं। प्रतियोगिता में उन्होंने एक गोल किया। जयदीप फुल बैक और रानीराम फारवर्ड लाइन पर खेली थीं। कोच बलदेव सिंह का कहना है कि उनकी खिलाड़ी जसप्रीत भारतीय टीम में खेलतीं तो टीम पहला स्थान हासिल करती।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जसप्रीत के घुटनों में पानी भर गया था, इस कारण वह खेल में भाग नहीं ले सकी। कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि आठवीं एशिया हाकी 21 से 27 सितंबर तक मलेशिया में हुई। प्रतियोगिता में भारतीय महिला हाकी टीम ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि नियमित समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबर थीं, परंतु बाद भारतीय टीम ने पैनल्टी शूटआउट में चीन को 3-2 से हराया।

हिसार के एसडीएम डा. जेके अभीर का कहना है कि हिसार को भारतीय हाकी टीम में स्थान दिलाने में हरियाणा के वरिष्ठ हाकी कोच आजाद सिंह मलिक का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा सरकार द्वारा हिसार में खिलाड़ियों को हाकी एस्ट्रोटर्फ की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें