फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत को भारत की पुरुष हॉकी टीम की कमान, मनदीप उपकप्तान

Fri, 26 Jul 2019 02:10 AM IST
Nilesh Kumar सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली

सार

  • मनप्रीत,श्रीजेश,सुरेन्दर,आकाशदीप,रमणदीप सरीखे सीनियर को आराम
  • शमशेर और आशीष टोपो नए चेहरे, सुनील और करकेरा की वापसी
  • ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को एक बार फिर नहीं मिली जगह
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिभासंपन्न ड्रैग फ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को जापान में 17 से 21 अगस्त होने वाले ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए भारत की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम का पहली बार कप्तान नियुक्त किया गया। ओलंपिक टेस्ट इवेंट में मेजबान जापान,भारत, मलयेशिया और न्यूजीलैंड की टीमें शिरकत करेंगी। भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में नौ बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन


देश के लिए लंबे समय से खेल रहे मनदीप सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले करीब एक बरस से बराबर खेल रहे नियमित कप्तान आक्रामक सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह, गोलरक्षक पीआर श्रीजेश, फुलबैक सुरेन्दर कुमार, बीरेन्द्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, अनुभवी फारवर्ड आकाशदीप सिंह,रमणदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह जैसे टीम के ज्यादातर सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है। भारत के चीफ हाकी कोच ग्राहम रीड का ज्यादातर सीनियर खिलाडिय़ों को ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए आराम देने के मकसद ओलंपिक क्वॉलिफाइंग से पहले अपने सभी विकल्पों को आजमा लेना है।

भारतीय टीम इस प्रकार है: 

गोलरक्षक: कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा।
रक्षापंक्ति: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान),जर्मनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, गुरिंदर सिंह,  नीलम संजीप जेस।
मध्यपंक्ति: हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, जसकरण सिंह, आशीष टोपो। 
अग्रिम पंक्ति: मनदीप सिंह(उपकप्तान), एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह।

विज्ञापन

अनुभवी स्ट्राइकर एस वी सुनील की करीब नौ महीने के बाद भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है। साथ ही गोलरक्षक सूरज करकेरा और डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह भी लंबे अंतराल के बाद फिर से टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। स्ट्राइकर शमशेर सिंह और मिडफील्डर आशीष टोपो टीम में जगह पाने वाले नए चेहरे हैं। जापान में इन दोनों की भारत की सीनियर हॉकी टीम के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने का मौका मिल सकता है। कोर ग्रुप में रहने के बावजूद अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिल पाई है। 

भारत के चीफ कोच ग्राहम रीड ने कहा कि मनप्रीत, श्रीजेश और सुरेन्दर जैसे कई अनुभवी खिलाडिय़ों को आराम दिए जाने का मकसद है कि नवंबर में होने वाले ओलंपिक क्वॉलिफाइंग के लिए ये सभी फिट रहे। दरअसल ये सभी पिछले करीब एक बरस से बराबर भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं। हम चाहते हैं ओलंपिक क्वॉलिफाइंग से पहले इन सभी को आराम मिले ही और जो कुछ भी हल्की चोट भी हो उससे भी पूरी तरह उबर जाए। ओलंपिक टेस्ट इवेंट कुछ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कूवत दिखाने का मौका देगा। इस इवेंट में विश्व रैंकिंग के अंक दांव पर नहीं है। ऐसे में हमें जापान टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए कितना तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें