फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: ऑयल सेक्टर के इन 11 खिलाड़ियों पर हुई 'धनवर्षा', पुरी ने किया सम्मानित, 15-15 लाख रुपये देने का किया एलान

Fri, 13 Aug 2021 07:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऑयल सेक्टर के इन 11 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • सभी 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन
ऑयल सेक्टर के इन 11 खिलाड़ियों को पुरी ने किया सम्मानित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने शुक्रवार को ऑयल सेक्टर के 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे। ये सभी खिलाड़ी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कर्मचारी हैं। मंत्री ने इस दौरान सभी 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा परफॉर्मेंस के आधार पर प्रमोशन देने का भी एलान किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि ये खिलाड़ी 2024 पेरिस ओलंपिक में एक और पदक लेकर आएंगे। टोक्यो की जीत ने उनका हौसला और बढ़ाया है।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें