ग्रेट ब्रिटेन ने सुल्तान जोहोर कप के नौंवे सत्र का खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय जूनियर पुरुष टीम को 2-1 से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। तमन दया स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन अंत में ब्रिटेन मैच जीतने में कामयाब रही। एक दिन पहले ही दोनों टीमें आपस में टकराई थीं जहां मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ था।