फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो लीग ओलंपिक की तैयारियों के लिए होगी अहम : रीड

Wed, 06 Nov 2019 10:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राहम रीड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मनप्रीत सिंह की अगुआई में पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर में हुए ओलंपिक क्वालिफायर्स में रूस से दोनों मैच जीत कर 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही।

विज्ञापन


चीफ कोच ग्राहम रीड का कहना कि अगले साल होने वाली एफआईएच प्रो लीग ओलंपिक के लिए रणनीति और विकल्पों को आजमाने के साथ इसकी तैयारी के लिए अहम होगी। इसमें हमें नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसी दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। हमें बहुत समझ-बूझ से खिलाड़ियों को आजमाना होगा ताकि सभी खिलाड़ी ओलंपिक के लिए तरोताजा रहें।

रीड ने कहा, हमारा फोकस रणनीति को अमली जामा पहनाने पर था। हम इसमें कामयाब रहे। अब हमारे पास ओलंपिक के लिए नौ महीने बचे हैं और इसमें हमारी रणनीति अपना खेल बेहतर करने की होगी। अगला शिविर एक पखवाड़े के भीतर शुरू होगा। मैंने खिलाड़ियों से यही कहा कि वे अपना ध्यान प्रक्रिया पर लगाएंगे तो खुद अच्छे नतीजे मिलेंगे। हां अपनी फिनिशिंग बेहतर कर मौकों को बेहतर ढंग से भुनाने की जरूरत है। अपनी रक्षापंक्ति को और चौकस’ करने की जरूरत है।
विज्ञापन


09 : महीने शेष हैं अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में
 

विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन ओलंपिक के लिए अहम : मनप्रीत

भारतीय कप्तान मनप्रीत का कहना है कि सफलता में सीनियर खिलाड़ियों एस वी सुनील, ललित उपाध्याय, रूपिंदर पाल सिंह और रमनदीप की अहम भूमिका रही और यही अनुभव टोक्यो ओलंपिक में भारत की चुनौती को आगे ले जाने में सफल रहेगा।  मनप्रीत ने कहा, ‘मैन ऑफ द क्वालिफायर्स रहे अनुभवी स्ट्राइकर एस वी सुनील का युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभव बांटना बेशकीमती साबित हुआ। इसी तरह अनुभवी रूपिंदर और श्रीजेश ने भी साथियों को मानसिक रूप से मजबूत किया। हमें अब ओलंपिक पर पूरी तरह फोकस करने की जरूरत है। ’

भारतीय स्ट्राइकर एस वी सुनील ने कहा,

 चोट के कारण नौ महीने बाहर रहने के बाद फिजियो और ट्रेनर की मेहनत और साथियों की हौसलाअफजाई की बदौलत मैं भारतीय टीम में वापसी कर पाया। हमारी टीम में वापसी करने वाले सभी सीनियर ओलंपिक में खेल चुके हैं। ये सभी सीनियर अपने अनुभव को पहली बार खेलने वाले साथियों से बांट कर उनका दबाव हटा सकते हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें