भारतीय कप्तान मनप्रीत का कहना है कि सफलता में सीनियर खिलाड़ियों एस वी सुनील, ललित उपाध्याय, रूपिंदर पाल सिंह और रमनदीप की अहम भूमिका रही और यही अनुभव टोक्यो ओलंपिक में भारत की चुनौती को आगे ले जाने में सफल रहेगा। मनप्रीत ने कहा, ‘मैन ऑफ द क्वालिफायर्स रहे अनुभवी स्ट्राइकर एस वी सुनील का युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभव बांटना बेशकीमती साबित हुआ। इसी तरह अनुभवी रूपिंदर और श्रीजेश ने भी साथियों को मानसिक रूप से मजबूत किया। हमें अब ओलंपिक पर पूरी तरह फोकस करने की जरूरत है। ’
भारतीय स्ट्राइकर एस वी सुनील ने कहा,
चोट के कारण नौ महीने बाहर रहने के बाद फिजियो और ट्रेनर की मेहनत और साथियों की हौसलाअफजाई की बदौलत मैं भारतीय टीम में वापसी कर पाया। हमारी टीम में वापसी करने वाले सभी सीनियर ओलंपिक में खेल चुके हैं। ये सभी सीनियर अपने अनुभव को पहली बार खेलने वाले साथियों से बांट कर उनका दबाव हटा सकते हैं।’