फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में जर्मनी से 2-0 से हारा 

Tue, 05 Dec 2017 12:35 PM IST
अमरउजाला डिजिटल, खेल डेस्क नई दिल्ली
विज्ञापन
हॉकी वर्ल्ड लीग
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में तेजतर्रार जर्मनी की टीम से 2-0 से हार गई है। भुवनेश्वर में खेले गए पूल बी के आखिरी लीग मैच में भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन बाद में वह जर्मनी के आक्रमण के आगे सुस्त हो गए। जर्मनी की ओर हैनर मार्टिन ने 17 वें मिनट में और मैट्स ग्रैमबुश ने 20 वें मिनट में गोल किया। अंतिम मैच में जीतने के बाद जर्मनी की टीम पूल में टॉप पर रही। 
विज्ञापन


जर्मनी की टीम ने भारतीय डिफेंस को पूरी तरह चकमा देते मैच में पकड़ बनाकर रखी। जर्मनी को बहुत कम मौके मिले लेकिन उन्होंने उन्हें पूरी तरह भुनाया और हाफ टाइम से ही 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी। जर्मनी ने पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर से किया। दूसरा गोल भारतीय  डिफेंस को छकाते हुए किया गया।

मैच में वापसी करने के लिए भारतीय टीम ने जवाबी हमले किए लेकिन वह गेंद को गोल पोस्ट में नहीं डाल पाए। मैच के अंत में भारत ने गोल करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। मनदीप सिंह के शानदार शॉट को जर्मन गोलकीपर ने रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें