फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौत, ध्यानचंद ट्रॉफी खेलने लेने जा रहे थे होशंगाबाद

Mon, 14 Oct 2019 12:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक भीषण कार दुर्घटना में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सभी खिलाड़ी ध्यानचंद्र ट्रॉफी में खेलने के लिए इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रायसलपुर गांव के पास घटी। प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने हादसे में शिकार हुए पीड़ितों के परिवार को हर संभव मदद देने का एलान किया है।
 

विज्ञापन

खेल मंत्री ने भी जताया दुख

सीएम ऑफिस की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि हॉकी खिलाड़ियों के वाहन की रैसलपुर गांव के पास दुर्घटना होने की खबर बेहद दुखद है,उन्होंने मृत खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी जताई।

मृतकों और घायलों के नाम फिलहाल पुलिस ने उजागर नहीं किए हैं। हालांकि राज्य के उच्च शिक्षा एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर मृतक खिलाड़ियों का नाम और उनके बारे में जानकारी दी।

जीतू पटवारी ने इस हादसे को लोकर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस भीषण सड़क हादसे में हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं सभी के परिजनों के साथ हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें