फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Women's Hockey: चार देशों की जूनियर महिला हॉकी टूर्नामेंट, भारत ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

Mon, 26 May 2025 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोसारियो (अर्जेंटीना)

सार

भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार मिनट के अंदर कनिका के दो गोल से वापसी की। कनिका ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और फिर मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनिका सिवाच के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में उरुग्वे को 3-2 से हराया। भारत के इस रोमांचक मुकाबले में कनिका (46वां और 50वां मिनट) के अलावा सोनम (21वां) ने गोल किये। उरुग्वे के लिए मिलाग्रोस सेगल (तीसरा) और अगस्टिना मैरी (24वां) ने गोल किए। I
विज्ञापन


उरुग्वे ने तीसरे मिनट में ही सेगल के पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त हासिल कर ली। सोनम ने दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। इसके तीन मिनट के बाद ही मैरी ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर उरुग्वे को फिर से बढ़त दिला दी।

भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार मिनट के अंदर कनिका के दो गोल से वापसी की। कनिका ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और फिर मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी जो आखिर तक कायम रही। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को मेजबान अर्जेंटीना से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें