फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईएल नीलामी में पांच मलेशियाई खिलाड़ी शामिल

Mon, 05 Nov 2012 10:13 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशियाई हॉकी टीम के एशियाई ऑल स्टार गोलकीपर कुमार सुब्रमण्यम ने अपनी टीम के अन्य चार खिलाड़ियों के साथ हॉकी इंडिया लीग की अगले वर्ष पांच जनवरी को होने वाली नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए करार किया है। हॉकी इंडिया ने आज इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


33 वर्षीय सुब्रमण्यम वर्ष 2006 से मलेशियाई हॉकी टीम के लिए गोलकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। मलेशियाई टीम के लिए एशियाई खेल 2010 में अहम भूमिका निभाने वाले सुब्रमण्यम मलेशियाई टीम के काफी अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं। 197 मैच खेल चुके सुब्रमण्यम तीन एशियाई खेलों, दो बार राष्ट्रमंडल खेलों और एफआईएच चैंपियन ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा अजलान मिसरोन, टेंगकू अहमद ताजुद्दीन, डिफेंडर मुहम्मद रेज, वर्षीय फैसल सारी भी एचआईएल के लिए नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें