फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना दौरे पर भारतीय हॉकी टीम की पहली हार, अभ्यास मैच में मिली -01 से मात

Wed, 14 Apr 2021 10:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : fih pro league
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अर्जेंटीना दौरे पर पहली हार का सामना करना पड़ा जब ओलंपिक चैंपियन टीम ने मंगलवार को यहां अभ्यास मैच में उसे 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल आठवें मिनट में लुकास टोस्कानी ने किया।

विज्ञापन




भारत ने अर्जेंटीना को एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दो मुकाबलों में हराया था। भारत ने पहला मैच शूट आउट में जीता जब नियमित समय के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबर थी। मेहमान टीम ने इसके बाद दूसरे मुकाबले में 3-0 से आसान जीत दर्ज की।



तीसरे अभ्यास मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी। शिलानंद लाकड़ा और मनदीप सिंह ने गोल करने के अवसर जुटाए, लेकिन अर्जेंटीनी गोलकीपर जुआन मैनुअल ने अच्छे बचाव किए। दूसरे क्वार्टर में भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने भी अच्छे बचाव किए थे। तीसरे क्वार्टर में सुरेंद्र ने पेनाल्टी कार्नर दिलाया लेकिन गोल नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें