फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Women's Pro League 2022: भारत ने अपने डेब्यू मैच में चीन को 7-1 से दी करारी शिकस्त, आखिरी के 12 मिनट में दागे पांच गोल

Mon, 31 Jan 2022 07:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में जोरदार आगाज किया है। सविता पुनिया की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अपने पदार्पण मैच में चीन को करारी शिकस्त दी। मस्कट के सुल्तान क़ाबूस काम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में चीन को 7-1 से पटखनी दी। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम चीन हॉकी - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में जोरदार आगाज किया है। सविता पुनिया की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अपने पदार्पण मैच में चीन को करारी शिकस्त दी। मस्कट के सुल्तान क़ाबूस काम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में चीन को 7-1 से पटखनी दी। 

विज्ञापन

भारतीय टीम ने आखिरी के 12 मिनट में ताबड़तोड़ पांच गोल दागे। भारत की तरफ से पहला गोल नवनीत कौर ने पांचवें मिनट में किया। इसके बाद 12वें मिनट में नेहा ने दूसरा गोल दागकर टीम को पहले क्वार्टर में 2-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। इसके बाद वंदना कटारिया (40वें), सुशीला चानू (47वें और 52वें), शर्मीला देवी (48वें) और गुरजीत कौर (50वें) मिनट में गोल दागा। 

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले क्वार्टर में दो, तीसरे क्वार्टर में एक गोल और आखिरी क्वार्टर में एक के बाद एक चार गोल दागे। शर्मीला देवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ दी मैच चुना गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें