फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH सीरीज फाइनल्स: फिजी को 11-0 से रौंदते हुए सेमी फाइनल पहुंची भारतीय महिला टीम

Tue, 18 Jun 2019 07:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
FIH महिला सीरीज फाइनल्स के मुकाबले में फिजी को 11-0 से पीटकर भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल में एंट्री कर ली। जापान के हिरोशिमा में मंगलवार को भारतीय टीम का तीसरा और आखिरी पूल मैच था। वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें नंबर पर काबिज भारतीय महिलाओं ने रैंकिंग में काफी नीचे की टीम को खेल के हर क्षेत्र में मात दी। अब भारतीय टीम को 22 जून को होने वाले सेमीफाइनल में उतरना है।
विज्ञापन


भारतीय टीम मैच के पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखा रही थी। मैच के चौथे मिनट में युवा स्ट्राइकर ललरेमसियामी की क्रॉस-फील्ड बॉल फिजी की डिफेंडर से लगकर गोल में चली गई। मैच के दसवें मिनट में कैप्टन रानी रामपाल ने पेनल्टी के जरिए मैच का दूसरा गोल दाग स्कोर 2-0 कर दिया। इसके अगले ही मिनट में नेहा गोयल ने लेफ्ट फ्लैंक से बेहतरीन रन कर एक खूबसूरत बॉल मोनिका को दी जिन्होंने उसे नेट में डाल स्कोर 3-0 कर दिया।

मैच के 12वें मिनट में फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल दागते हुए स्कोर 4-0 किया और फिर पहले क्वॉर्टर के आखिरी मिनट में गुरजीत कौर ने पेनल्टी को गोल में बदल भारत की लीड 5-0 कर दी। मैच के 19वें मिनट में फिजी की गोलकीपर ने गुरजीत की ड्रैग फ्लिक को रोक लिया, लेकिन इस भारतीय डिफेंडर ने अगले ही मिनट मिली एक पेनल्टी को गोल में धकेल स्कोर 6-0 कर दिया।
विज्ञापन


दो मिनट बाद ही गुरजीत ने रिबाउंड पर गोल दाग अपनी हैटट्रिक पूरी की और स्कोर 7-0 हो गया। गुरजीत ने मैच के 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल दागा। इस तरह टीम की लीड 8-0 हो गई। तीसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में मोनिका ने यह बढ़त 9-0 से कर दी। मैच के 51वें मिनट में लालिमा मिंज ने बेहतरीन गोल मार स्कोर 10-0 किया और इसके छह मिनट बाद ही फॉरवर्ड नवनीत कौर ने ने फिजी गोलकीपर की कमजोर क्लियरेंस का फायदा उठाकर स्कोर 11-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें