फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान को हराकर एफआईएच सीरीज फाइनल्स के फाइनल में पहुंचा भारत

Fri, 14 Jun 2019 11:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : pti
विज्ञापन

भारत ने एशियाई खेलों की चैम्पियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरिज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाते हुए इस साल के आखिर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर में जगह भी पक्की कर ली। 

विज्ञापन


चोट के कारण लंबे समय हाकी से दूर रहे रमनदीप सिंह ने 23वें और 37वें मिनट में गोल दागा जबकि हरमनप्रीत सिंह (सातवां), वरूण कुमार (14वां), हार्दिक सिंह (25वां), गुरसाहिबजीत सिंह (43वां) और विवेक सागर प्रसाद (47वां) ने एक एक गोल किए। 

जापान के लिए केंजी किताजातो (दूसरा) और कातो वातानाबे (20वां) ने गोल दागे। भारत का सामना अब शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि जापान तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में अमेरिका से खेलेगा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अमेरिका को 2-1 से हराया था। टूर्नामेंट में पहली बार दुनिया की 18वें नंबर की टीम जापान ने भारतीय डिफेंस को आजमाया। जापान ने दूसरे ही मिनट में जवाबी हमले पर बढत बना ली। किताजातो ने भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को छकाकर गोल दागा। 

विज्ञापन

इसके बाद भारतीयों ने जवाबी हमले में कई मौके बनाए। युवा गुरसाहिबजीत सिंह ने पांचवें मिनट में सुनहरा मौका गंवाया जब नीलकांता शर्मा और रमनदीप ने उन्हें पास दिया था। दो मिनट बाद भारत को दो पेनल्टी कार्नर मिले और हरमनप्रीत ने दूसरे पर बराबरी का गोल दागा।    भारत को 14वें मिनट में लगातार तीन शार्ट कार्नर मिला। 

इस बार वरूण ने गोल करके भारत को बढत दिलाई। जापान ने हालांकि जवाबी हमले में 20वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। इसके तीन मिनट बाद रमनदीप ने भारत को फिर बढत दिलाई। हार्दिक ने जल्दी ही स्कोर 4-2 कर दिया। 

इसके बाद गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए जापान के कई गोल बचाए। रमनदीप ने 37 वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा। इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल करके भारत को विशाल जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें