फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईएच प्रो लीग: अर्जेंटीना के खिलाफ मनप्रीत को कमान, रुपिंदर और वरुण की टीम में वापसी

Wed, 31 Mar 2021 08:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • निजी कारणों से हाल के यूरोप दौरे पर नहीं गए थे मनप्रीत 
  • 22 सदस्य टीम 16 दिवसीय दौरे पर आज होगी अर्जेंटीना रवाना 
  • 04 अभ्यास मैच भी खेलेगा भारत मेजबान टीम से 
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनप्रीत सिंह ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अगले महीने होने वाले एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) प्रो लीग मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। मनप्रीत निजी कारणों से हाल में यूरोप दौरे पर नहीं गए थे। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह और वरुण कुमार की भी टीम में वापसी हुई है। वे चोटिल होने के कारण पिछले दौरे पर नहीं जा पाए थे।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय टीम घोषित की है जो ब्यूनस आयर्स में 11 और 12 अप्रैल को अर्जेंटीना सामना करेगी। टीम बुधवार को रवाना होगी। भारत इसके अलावा जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में अर्जेंटीना के खिलाफ छह व सात अप्रैल और 13 व 14 अप्रैल को अभ्यास मैच भी खेलेगा।

टीम में गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लकड़ा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, जसकरण सिंह, सुमित और शैलानंद लाकड़ा को रखा गया है।
विज्ञापन


इन्हें मिला आराम: अनुभवी आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह को विश्राम दिया गया है। 
 

हम 22 खिलाड़ियों की टीम लेकर जा रहे हैं। यह टोक्यो ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को अनुभव दिलाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका देने के बीच संतुलन बनाने का प्रयास है।

विज्ञापन

ग्राहम रीड, मुख्य कोच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें