फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका को हराकर भारत ने जीता एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स का खिताब 

Sat, 15 Jun 2019 09:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : pti
विज्ञापन

भारत ने शनिवार को एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


भारत की तरफ से वरुण कुमार (2 और 49वें), हरमनप्रीत सिंह (11 और 25वें), और विवेक प्रसाद ने 35वें मिनट में गोल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ एक गोल रिचार्ड पाउत्ज ने  53वें मिनट में किया।



इससे पहले भारत ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में एशियाई खेलों की चैम्पियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के फाइनल में प्रेवश किया था। वही, दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अमेरिका को 2-1 से हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें