FIH प्रो लीग के दूसरे मैच में शनिवार को भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात दी। दरअसल, फाइनल टाइम तक दोनों टीम 2-2 से बराबर थी, जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। सांस थाम देने वाले इस मुकाबले में मेजबान भारत ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए बोनस पॉइंट भी हासिल किया। हरमन सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। याद हो कि शुक्रवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारत को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।