भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) ने आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी दिनेश रेड्डी को अपना अध्यक्ष चुन लिया है। आईएचएफ की सोमवार को हुई विशेष आम सभा में रेड्डी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। रेड्डी आईएचएफ के पूर्व अध्यक्ष आरके शेट्टी स्थान लेंगे, जिन्होंने गत माह के आखिरी हफ्ते में निजी कारणों का हवाला देकर पदक से इस्तीफा दे दिया था।
रेड्डी अब तक आईएचएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और इसकी आंध्र प्रदेश ईकाई के प्रमुख भी थे। संस्था ने साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारी के पीएस गिल को अपना संरक्षक और मुख्य सलाहकार चुना।