फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: दिलीप टिर्की बोले- सदस्य पोर्टल का विस्तार करेगा हॉकी इंडिया, जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए अहम कदम

Sun, 16 Jul 2023 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी इंडिया ने अपने सदस्य इकाइयों से जिला इकाइयों की कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा है और इसे सदस्य यूनिट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं ताकि राष्ट्रीय संस्था इनकी प्रगति का पता कर सके।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी के विकास के लिए अपनी परियोजनाओं और नीतियों का अधिक प्रभावी तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हॉकी इंडिया अपने ‘सदस्य इकाई पोर्टल’ का विस्तार करेगा और इसमें जिला इकाईयों की जानकारी भी शामिल करेगा। पूर्व भारतीय कप्तान और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी हिस्सों में सुशासन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने अपने सदस्य इकाइयों से जिला इकाइयों की कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा है और इसे सदस्य यूनिट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं ताकि राष्ट्रीय संस्था इनकी प्रगति का पता कर सके।

टिर्की ने कहा, ‘सदस्य इकाई पोर्टल में जिलों को शामिल करने का कदम जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के प्रति हॉकी इंडिया की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हम खेल के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए भारत के सभी जिलों के बारे में जानकारी एकत्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें