कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच का मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा। अंतिम 7 सेकंड में बाजी पलट गई और पाकिस्तान को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उसने गोल में तब्दिल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। भारत की तरफ से दिलप्रीत ने 13वे और हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल किया।
पुल बी के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर अपना दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में भारत की तरफ से पहला गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। वहीं, दूसरे हाफ में भारत ने एक और गोल दागा। यह गोल ने भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में किया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त बनाई।
तीसरे हाफ में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए एक गोल किया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद इरफान जूनियर ने यह गोल 38वें मिनट में किया। वहीं चौथे हाफ में पाकिस्तान को कुल मिलाकर आठ पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह गोल में तब्दिल नहीं कर पाई। आखिरी वक्त में पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे 59वें मिनट में पाकिस्तान ने गोलकर मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा।