भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमों के शिविर बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र पर 19 जुलाई से बहाल नहीं होंगे क्योंकि कोरोना वायरस के मामले बढने से शहर में सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन शुरू होने जा रहा है। साई के पास अब शिविर स्थगित करने के अलावा कोई चारा नहीं है। राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान दो महीने साई केंद्र में फंसे रहने के बाद खिलाड़ी अभी ब्रेक पर हैं, उन्हें 19 जुलाई तक लौटना था। बेंगलुरू स्थित साइ केंद्र के एक सूत्र ने कहा कि मौजूदा हालात में राष्ट्रीय शिविरों की बहाली संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमें अभी तक हॉकी टीमों के शिविरों की बहाली को लेकर कोई निर्देश नहीं मिला है। 18 जून को खिलाड़ियों को घर जाने की अनुमति देने के लिये कहा गया था, लेकिन शिविर की बहाली के कोई नहीं।