फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! 20 रुपए में देख सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच

Tue, 21 Oct 2014 01:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के दीवानों के लिए बड़ी खबर है कि इस बार भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें अपने जेब से ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। अब तक प्रशंसकों को मैच का लुत्फ उठाने के लिए टिकट खरीदने के वास्ते ज्यादा खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन


ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में 6 से 14 दिसंबर तक हॉकी का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने सबसे सस्ती टिकट का दाम 20 रुपए रखा है, जबकि नॉकआउट राउंड के लिए 50 रुपए का दाम रखा गया है। टिकट सोमवार से www.ticketgenie.in उपलब्ध हैं। टिकट के दाम 20 से लेकर 200 रुपए तक रखे गए हैं।

हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने उम्मीद जताई कि सात हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में दर्शक जरूर आएंगे।

9 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष 8 टीमें हिस्सा लेगी और इस दौरान कुल 24 मैच खेले जाएंगे। टीमें 2 पूल में बांटी गई हैं।

पूल-ए में वर्ल्ड चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बेल्जियम और पाकिस्तान शामिल हैं जबकि पूल बी में मेजबान भारत के अलावा नीदरलैंड्स, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें