फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत, आज विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर 

Wed, 27 Jun 2018 06:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी इंडिया - फोटो : file
विज्ञापन

लगातार दो जीत से उत्साहित भारतीय हॉकी टीम बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को फतह कर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। भारतीय टीम की निगाह अपने पहले चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर हैं। पीआर श्रीजेश की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से रौंदने के बाद ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर दो टीम अर्जेंटीना को 2-1 से उलटफेर का शिकार बनाया था।

विज्ञापन


दुनिया की छठे नंबर की टीम छह टीमों के इस टूर्नामेंट में दो जीत से छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया (चार) दूसरे नंबर पर हैं। राउंड रोबिन की दो शीर्ष टीमें रविवार को खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के लचर प्रदर्शन को भुलाकर भारतीय टीम नए कोच हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नए जोश और जज्बे से खेल रही है। उनके आने के बाद से टीम पूरी तरह रंग में है और बदली-बदली सी नजर आ रही है।

वह युवा और अनुभव के मिश्रण से तैयार की गई टीम में आत्मविश्वास भरने में कामयाब रहे हैं। इसकी झलक पहले दो मैचों में देखने को मिली है। भारतीय स्ट्राइकर जहां पूरी फॉर्म हैं वहीं रक्षापंक्ति ने भी पहले दोनों मैचों में कमाल का खेल दिखाया है। टूर्नामेंट से पहले यह भारत के लिए चिंता का विषय था।
विज्ञापन


युवा दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, एसवी सुनील और ललित उपाध्याय ने अग्रिम पंक्ति में शानदार खेल दिखाया है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ रमनदीप सिंह के दाएं घुटने में लगी चोट के कारण वह आगे नहीं खेल पाएंगे। भारत को गुरुवार को बेल्जियम और शानिवार को नीदरलैंड्स से खेलना है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें