फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने न्यूजीलैंड को भी हराया

Sun, 02 Dec 2012 07:14 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। आगाज मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद भारत ने रविवार को दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4-2 से हरा दिया। इसके साथ ही छह अंकों से भारतीय टीम ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर कायम है।
विज्ञापन


छह साल के लंबे अंतराल के बाद वाइल्ड कार्ड के जरिये टूर्नामेंट में उतरी भारतीय टीम तीसरे मिनट में आत्मघाती गोल से पिछड़ गया था, लेकिन इसके बाद उसने मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

आत्मघाती गोल का नियम विश्व स्तर पर ओलंपिक गेम्स के बाद लागू किया गया है। आकाशदीप ने 10वें मिनट में गोल दाग न केवल भारत को इस झटके से उबारा बल्कि स्कोर भी बराबर कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा गुरविंदर सिंह चांडी (14वें), वीआर रघुनाथ (25वें) और दानिश मुज्तबा (65वें) ने भारत के लिए गोल दागे। न्यूजीलैंड के लिए दूसरा गोल निकोलस विल्सन ने 37वें मिनट में किया।

सोमवार को आराम के बाद भारतीय टीम मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक बनाने के इरादे से उतरेगी।

इंग्लैंड ने जर्मनी को चौंकाया  
इंग्लैंड ने ओलंपिक चैंपियन जर्मनी को 4-1 से चौंकाया। एडम मिक्सन ने छठवें मिनट में गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। इसके चार मिनट बाद ही हैरी मार्टिन ने गोल दाग इंग्लैंड की बढ़त 2-0 कर दी। 14वें मिनट में इंग्लैंड ने आत्मघात्री गोल दाग स्कोर अपनी बढ़त को कम कर लिया।

लेकिन 33वें मिनट में जर्मनी के आत्मघाती गोल ने इंग्लैंड की बढ़त 3-1 कर दी। दूसरे हाफ में जर्मन सेना ने इंग्लैंड के दुर्ग को काफी भेदने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। निकोलस ग्रेल को पीला कार्ड मिलने से जर्मनी की टीम को आखिरी 15 मिनट में दस खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। 61वें मिनट में डैरन चीसमैन ने गोल दाग इंग्लैंड को 4-1 से जीत दिला दी।

आस्ट्रेलिया से ड्रा खेला नीदरलैंड
गोलकीपर जाप स्टोकमैन की मुस्तैदी की वजह से नीदरलैंड ने आस्ट्रेलिया के साथ गोलरहित ड्रा खेला। जाप ने नीदरलैंड को चार गोल खाने से बचाए।

पाकिस्तान ने बेल्जियम को हराया
स्ट्राइकर हसीम खान (56वें) और शफाकत रसूल (69वें) के गोल की बदौलत पाकिस्तान ने बेल्जियम को 2-0 से हराया दिया। टूर्नामेंट में बेल्जियम की यह लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें