फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल ने राजस्थान को दी करारी शिकस्त

Mon, 15 Oct 2012 12:11 PM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी भोपाल ने मौली यादव और पूजा यादव के चार-चार गोलों की बदौलत हॉकी राजस्थान को 15-0 से करारी शिकस्त दी। इस प्रकार हॉकी भोपाल का हॉकी इंडिया सीनियर महिला चैंपियनशिप में शानदार आगाज हुआ। मौली ने 7वें, 13वें, 16वें और 41वें मिनट में गोल किए वहीं पूजा ने 23वें, 26वें, 36वें और 40वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन


विजेता टीम के लिए ममता यादव ने दो और हेमलता यादव, शिखा सिंह तथा चंदा गुप्ता ने एक-एक गोल किया। राजस्थान ने खुद पर दो आत्मघाती गोल कर डाले। एक अन्य मुकाबले में ओडिशा ने तमिलनाडु को 12-0 से पीटा। रेशमा लाकडा ने 31वें, 34वें, 44वें और 65वें मिनट में चार गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें