फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलतान अजलान शाह कप: धुरंधर चोटिल, भारत ने युवाओं पर लगाया दांव 

Wed, 06 Mar 2019 09:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह, एसवी सुनील, ललित उपाध्याय और रमनदीप सिंह, डिफेंडर ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह जैसे अनुभवी धुरंधरों चोट कारण उपलब्ध नहीं होने से भारत ने इपोह (मलयेशिया) में 23 से 30 मार्च तक होने वाले सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। हॉकी इंडिया ने अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की कप्तानी बरकरार रखी है।

विज्ञापन


अनुभवी डिफेंडर सुरेंद्र कुमार को पहली बार टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है। विश्व कप में भारत मनप्रीत सिंह की अगुआई में छठे स्थान पर रहा था। भारत ने विश्व कप की टीम में पांच बदलाव किए हैं। भारत छह देशों के इस टूर्नामेंट में अपना अभियान 23 मार्च को एशियाई खेलों के चैंपियन जापान के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा मलयेशिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, जापान और कोरिया भाग लेंगी।

हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने कहा कि हमारी बदकिस्मती है कि कई धुरंधर खिलाड़ी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। इन सभी  का जून में भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच सीरीज फाइनल्स के लिए फिट होना जरूरी है। हमारे लिए यह टूर्नामेंट 2020 टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के मद्देनजर खासा अहम है। सभी चोटग्रस्त खिलाड़ी बंगलूरू में रहेंगे और पूरी तरह फिट होने में जुटे रहेंगे।
विज्ञापन


टीम :
गोलरक्षक : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।  
रक्षापंक्ति : गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार (उपकप्तान), वरुण कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह।  
मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह (कप्तान),नीलकांत शर्मा, सुमित,  हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद।
अग्रिम पंक्ति : मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरजंत सिंह,सुमित कुमार, शिलानंद लाकड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

भारत का कार्यक्रम

23 से 30 मार्च तक मलयेशिया के इपोह में होगा छह टीमों का टूर्नामेंट 

23 मार्च जापान

24 मार्च कोरिया

26 मार्च मलयेशिया 

27 मार्च कनाडा 

29 मार्च दक्षिण अफ्रीका 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें