हॉकी के सुल्तान ऑफ जोहोर कप में गुरुवार को भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राउंड रोबिन लीग में 3-4 से हार गया। बुधवार को अमेरिका पर 22-0 के विशाल अंतर से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया का अगला मुकाबला शनिवार को इंग्लैंड से होगा।
जूनियर मेन्स के तहत खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम मैच के अंत में वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन वह बराबरी नहीं कर सका।
मलेशिया के जोहोर बहारू में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में टीम इंडिया की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने दो तथा संजय ने एक गोल किया। शुरू में मैच बराबरी पर रहा। लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत पर हावी होती चली गई।
भारत ने अमेरिका को हराने से पहले जापान को 3-2 से तथा मलेशिया को 2-1 से हराया।