फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को हराकर एशियाड के फाइनल में मलयेशिया, सेमीफाइनल में दी 7-6 से मात

Thu, 30 Aug 2018 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पुरुश हॉकी टीम
विज्ञापन

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 12वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। मलयेशिया ने गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 7-6 से हरकार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन


मलयेशिया ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में मात दी। फुलटाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर होने के कार यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। पेनल्टी शूटआउट में मलयेशिया की तरफ से 7 गोल दागे गए, जबकि भारत ने 6 गोल ही दाग पाए।

बता दें कि 1998 के बाद पहली बार भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका था, लेकिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को निराशा हाथ लगी। भारतीय टीम अब पाकिस्तान और जापान में से हारने वाली टीम के साथ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स

पुरुश हॉकी टीम
लाइव अपडेट्सः

चौथे क्वार्टर का खेल खत्म। दोनों टीमें 2-2 की बरबरी पर हैं। इस मुकाबले का रिजल्ट पेनल्टी शूट-आउट से निकलेगा।

 



 स्कोर- भारत 2 : मलयेशिया 2

58 मिनटः
मलयेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उसने गोल में बदलकर भारत के गोल की बराबरी कर ली।

55 मिनटः फुलटाइम में दोनों टीमों के बीच मात्र 5 मिनट का खेल बचा है। इस 5 मिनट में देखना यह होगा कि मलयेशिया भारतीय टीम की बराबरी कर पाती है या नहीं।

52 मिनटः सरदार सिंह के साथ-साथ सुरेंद्र कुमार भी मैदान पर आ गए हैं। 

50 मिनटः मलयेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। यहां भारतीय टीम भाग्यशाली रहे। गोल होते-होते बच गया। मलयेशिया के खिलाड़ी ने डायरेक्ट हित भारत के गोल पोसेट में मारी थी।

47 मिनटः  सुरेंद्र कुमार को येलो कार्ड दिखाया गया। भारतीय टीम फिलहाल 9 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। सरदार सिंह पहले से ही बाहर हैं।

46 मिनटः मलयेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, पर इसे गोल में नहीं बदल पाए।

-चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है।

स्कोरः भारत 2: मलयेशिया 1

-तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म

40 मिनट- ...और ये गोल! भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर, लेकिन भारतीय टीम इस पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर शानदार गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। भारत की तरफ से वरुण कुमार ने वेरिएशन पर गोल किया।
 



स्कोर- भारत 1: मलयेशिया 1

38 मिनटः फजल ने मूव बनाया और मलेशिया ने दागा का पहला गोल, इसके साथ ही दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर। 

38 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन यहां कोई सफलता नहीं मिली।

स्कोर- भारत 1: मलयेशिया 0

33 मिनटः ...और ये गोल! हाफ टाइम के बाद बारत ने बेहतरीन खेल दिखाया। 33वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसको हरमनप्रीत ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
 



-तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू

हाफ टाइमस्कोर- भारत 0: मलयेशिया 0

30 मिनटः दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म। गोलरहीत रहा दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल। 

28 मिनटः हाफ टाइम होने में केवल 2 मिनट का समय बचा है, देखना होगा कि इस बचे टाइम में दोनों में से कोई टीम गोल कर पाती है या नहीं।

24 मिनटः मनदीप और मनप्रीत के बीच अच्छा कोआर्डिनेशन देखने को मिला। 

22 मिनटः मलयेशिया लगातार भारतीय पर एटैक करती नजर आ रही है।

-दूसरे क्वार्टर के आधे समय का खेल हो गया है, लेकिन दोनों ही गोल करने में अभ तक असफल रही है।

20 मिनटः मलयेशिया के पेनल्टी कॉर्नर के तुरंत बाद भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम गोल में नहीं बदल पाई।

20 मिनटः  मलयेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।

17 मिनटः दूसरे क्वार्टर में मलयेशिया, भारतीय टीम पर थोड़ी हावी दिख रही है। मलयेशिया की टीम भारत की सर्किल में पहुंच चुकी थी, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया।

-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू

स्कोरः भारत 0ः मलयेशिया 0

15 मिनटः
पहले क्वार्टर का खेल खत्म। दोनों  ही टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन दोनों ही टीम गोल मौके को भुनाने में असफल रही। इसके साथ ही पहले क्वार्टर का खेल गोलरित रहा।

- पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने में महज कुछ ही मिनट का खेल बचा है। दोनों ही टीम अभी तक गोल करने में नाकाम रही है।

13 मिनटः.. मलयेशिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर, लेकिन कोई सफलता नहीं।

13 मिनटः मलयेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव किया।

12 मिनटः भारत को फिर मिला पेनल्टी कॉर्नर, लेकिन कोई सफलता नहीं।

11 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत मौके को भुनाने में नाकाम रहे।

8 मिनटः भारतीय टीम की तरफ से शानदार इंटरसेप्शन। एसवी सुनील ने बेहतरीन पेनटेरेट करने की कोशिश की।

5 मिनटः मलयेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। मलयेशिया के ड्रैग फ्लिकर ने इस गोल में बदल दिया, लेकिन भारतीय टीम ने वीडियो रेफरल मांगा, रेफलर भारतीय टीम के पक्ष में गई और गोल करार नहीं दिया गया। स्कोर भारत 0ः मलयेशिया 0

3 मिनटः भारतीय टीम लगातार मलयेशिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

1 मिनटः भारत की शुरूआत अच्छी रही। पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन रुपिंदर पाल सिंह ने मौके को भुना नहीं पाए।

- दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू।

-दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुके हैं।

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें