फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, मलेशिया को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

Fri, 18 May 2018 03:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women hockey team - फोटो : file
विज्ञापन

गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलयेशिया को 3-2 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सुनीता लाकड़ा की अगुआई में भारतीय टीम ने मलयेशिया को 3-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने जापान को 4-1 से और चीन को 3-1 से पराजित किया था। 

विज्ञापन


टीम 9 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और अब उसका अंतिम पूल मैच मेजबान दक्षिण कोरिया से होगा। भारतीय टीम की ओर से गुरजीत कौर (17वें मिनट), वंदन कटारिया (33) और लालरेमसियामी (40) ने गोल किए जबकि मलयेशिया की नुरानी राशिद (36) और हेनिस ओन (48) स्कोरर रहीं। 

भारतीय कप्तान सुनीता लाकड़ा ने कहा,  'हम कुछ और मौके भी भुना सकते थे। हम जीत से खुश हैं लेकिन जिस तरीके से खेला, उससे नहीं। हम अपनी गलतियों पर विचार करेंगे ताकि कोरिया के खिलाफ अगले मैच में उसमें सुधार हो सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें