फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, जापान को 9-0 से रौंदकर बनी नंबर-1

Mon, 22 Oct 2018 10:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक लगाई। मस्कट में खेले जा रहे टूर्नामेंट के राउंड-रॉबिन चरण में भारत ने जापान को 9-0 से रौंदा और अंक तालिका में वह नंबर-1 बन गई है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में ओमान और फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी थी।

विज्ञापन


भारत ने जापान को मुकाबले में कभी रहने ही नहीं दिया। भारत की तरफ से ललित उपाध्याय (4 और 45 मिनट), हरमनप्रीत सिंह (17 और 21 मिनट), मंदीप सिंह (49 और 57 मिनट), गुरजंत सिंह (8 मिनट) और कोथाजित सिंह (42 मिनट) ने गोल दागे। यह भारत की जापान पर लगातार दूसरी जीत रही। इससे पहले एशियाई खेल के पूल चरण में भारत ने जापान को 8-0 से मात दी थी।

हालांकि, जापान ने आगे चलकर एशियाई खेल 2018 में गोल्ड मेडल जीता था जबकि भारत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। बहरहाल, जापान पर एकतरफा जीत दर्ज करने वाली गत चैंपियन भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को मलयेशिया से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत ने शुरुआत से ही अपने हमले तेज रखे और जापान को गोल करने का कोई मोका नहीं दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें