फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी टीम का किया एलान, कृष्ण पाठक की वापसी; हरमनप्रीत को कमान

Tue, 13 Oct 2026 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। इस टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, लेकिन गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को पंजाब में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने जापान में हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जिताया था, जहां टीम ने पहली बार अपने महाद्विपीय खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

एशियाड टीम में शामिल खिलाड़ियों को मौका
टीम में उन खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जिन्होंने एशियन गेम्स में सफलता दिलाई थी। इससे निरंतरता बनी रहेगी, क्योंकि भारत घरेलू मैदान पर एशिया के प्रमुख हॉकी देशों का सामना करने की तैयारी कर रहा है। गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की वापसी हुई है, जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लकरा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालागे को सीनियर टीम में अपनी जगह मजबूत करने का एक और मौका मिला है।

18 सदस्यीय प्लेइंग स्क्वाड के अलावा मिडफील्डर विष्णु कांत सिंह और फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह को दो रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, पंजाब में एसीटी खेलना कुछ खास होगा। इस टीम में युवा जोश और अनुभव का मेल है, और हम घरेलू दर्शकों के उत्साह का लाभ उठाने के लिए बेताब हैं। भारत में टूर्नामेंट खेलने जैसा कुछ नहीं है, और हमने इसे बहुत मिस किया है।

भारत है टूर्नामेंट की सफल टीम 
यह टूर्नामेंट खास महत्व रखता है, क्योंकि इससे पंजाब में इंटरनेशनल हॉकी की वापसी हो रही है। इस राज्य ने खेल में बहुत बड़ा योगदान दिया है और कई पीढ़ियों तक शानदार खिलाड़ी दिए हैं। जालंधर और मोहाली में होने वाले मैचों के जरिए एशिया के बेहतरीन हॉकी टैलेंट इस क्षेत्र में आएंगे, जिसका खेल से गहरा नाता है। गत चैंपियन भारत अपनी हालिया सफलता को आगे बढ़ाना चाहेगा और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेगा। भारत ने अब तक पांच बार यह खिताब जीता है और वह टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। मुकाबले की शुरुआत जालंधर से होगी, जहां ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक ओपनिंग सेरेमनी और लीग-स्टेज के सभी मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट के अहम मैचों के लिए मुकाबले मोहाली में होंगे। चार नवंबर को सेमीफाइनल और पांच नवंबर को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में मेडल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम:

गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक
डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लकरा
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह
फॉरवर्ड: शिलानंद लकरा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह
रिजर्व/रिप्लेसमेंट खिलाड़ी: विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें