एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम
रानी रामपाल की अगुवाई में जापान में महिला एशिया कप हॉकी खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की हर सदस्या को हॉकी इंडिया ने एक-एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। भारत को यह खिताब जितवाने में महिला टीम का बेहतरीन मार्गदर्शन करने वाले टीम के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह के साथ सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को बतौर हॉकी इंडिया की 50-50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई।
भारत ने अपने सभी मैच जीत कर यह खिताब अपने नाम किया। भारत ने इस क्रम में एफआईएच रैंकिंग में अपने से बेहतर पिछले चैंपियन चीन(आठवें), जापान (11वें नंबर) को हराया। भारत की महिला हॉकी टीम ने 13बरस के लंबे अंतराल के बाद एशिया कप हॉकी खिताब फिर जीता। भारत ने इससे पहले 2004 में नई दिल्ली में महिला एशिया कप हॉकी खिताब जीता था।
Team India thank Sports Minister @Ra_THORe, @Media_SAI and @IndiaSports for their support after winning the 9th Women’s #AsiaCup2017. pic.twitter.com/ESkeaoLQbe
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 6, 2017
हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘भारत का 13 बरस के बाद महिला एशिया कप हॉकी खिताब फिर जीतना एक शानदार उपलब्धि है। भारत की महिला टीम ने गजब का संकल्प और जुझारू क्षमता दिखाते हुए यह खिताब जीता है। हमें भारतीय महिला टीम की इस खिताबी जीत पर फख्र है।’