फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsPak हॉकी एशिया कप: पाक को 3-1 से मात देकर टीम इंडिया ने जड़ा जीत का छक्का

Sun, 15 Oct 2017 09:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
विज्ञापन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित एशिया कप हॉकी के ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से मात दी। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने सुपर फोर राउंड में प्रवेश किया। भारत ग्रुप ए में तीन मैचों में तीन जीत के साथ टॉप पर रहा वहीं दूसरे नंबर पर एक जीत, एक हार और ड्रा के साथ पाक और जापान 4-4 अंक की बराबरी पर थे लेकिन पाकिस्तान गोल अंतर के कारण दूसरे दौर में पहुंचने में सफल हुआ।
विज्ञापन


यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार छठी जीत है। लेकिन एशिया कप में उसे 14 साल बाद पाक के खिलाफ जीत हासिल हुई है। इससे पहले भारत ने 2003 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से मात दी थी और खिताब पर कब्जा किया था। अब तक एशिया कप में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं जिनमें से पांच में भारत को मात मिली है। 1956 से लेकर अब तक दोनों टीमें बड़े टूर्नामेंट में 51 बार भि़ड़ी हैं जिसमें से 22 बार भारत और 25 बार पाक विजयी रहा है जबकि 4 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं। 

भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की। हालांकि पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी लेकिन दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में  कंजुम(17') ने गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।  पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम के गोल से पहले पेनल्टीकॉर्नर के रूप में हाथ आए मौके गंवा दिए। एक गोल से पिछड़ने के बाद भी उनके हाथ गोल करने का एक मौका और आया लेकिन भारतीय खिलाड़ी सूरज ने गेंद को गोल तक पहुंचने नहीं दिया। भारत का गोल हाफ टाइम तक मैच में हुआ एकलौता गोल था। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने तेजी दिखाई और दो मिनट के अंतराल में दो गोल पाकिस्तानी गोल पोस्ट पर दाग दिए। 43वें मिनट में रमनदीप ने ग्राउंड गोल कर बढ़त को 2-0 का कर दिया। इसके दो मिनट बाद हरमनप्रीत ने 45वें मिनट में पनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 3-0 की बढ़त दिला दी। यहां से पाकिेस्तान की मैच के अंतिम 15 मिनट में वापसी की संभावनाएं तकरीबन खत्म हो गईं थीं। 
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर में 3-0 की बढ़त के साथ उतरी टीम इंडिया के गोल को भेदने में पाकिस्तान कामयाब हो गया और स्कोर 3-1 हो गया। यह गोल युवा खिलाड़ी अली शान ने किया। इसके बाद अंत तक दोनों टीमें और कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच टीम इंडिया के नाम हो गया। 

इस साल पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखने के बाद टीम इंडिया के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, हम मैच जीतकर खुश हैं लेकिन हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। हमने कुछ करीबी मौके गंवा दिए। मुझे लगता है कि टीम ने अपना थोड़ा फोकस गंवा दिया था नहीं तो हम और गोल करने में कामयाब होते। हम अपनी गलतियों पर काम कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि सुपर फोर स्टेज में इन जगहों पर सुधार कर लें। 

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद इरफान ने मैच के दौरान पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील न कर पाने पर नाखुशी जताई। उन्होंने कहा ये गल्तियां हमें भारी पड़ गईं। पाक कप्तान ने कहा, हमें पहले क्वार्टर में कई करीबी मौके मिले लेकिन दुर्भाग्यवश हम उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि हमारी रक्षा पंक्ति काफी मजबूत थी और हमने इसमें अच्छा किया। हमने भारत को सर्कल के अंदर मौके नहीं दिए। हम मैच को सही तरह से थत्म नहीं कर सके। हमारी टीम अच्छा खेली और मुझे इसपर खुशी है।  

इससे पहले भारत ने  जापान को 5-1 और मेजबान बांग्लादेश को 7-0 के अंतर से मात दी थी।  वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी थी और जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें