फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने नहीं दी अपने खिलाड़ियों को इजाजत

Thu, 10 Jan 2013 11:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना ने अपने तीन खिलाड़ियों को 14 जनवरी से शुरू होने जा रही हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) खेलने की इजाजत नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार सेना में खेलों का संचालन करने वाली इकाई सैन्य प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमटी) ने तीन खिलाड़ियों फारवर्ड एस एसवी सुनील, मिडफील्डर इग्नेस टिर्की (पंजाब वारियर्स) और गोलकीपर पीटी राव (मुंबई मैजिशियन्स) को एचआईएल में खेलने की इजाजत नहीं दी है।
विज्ञापन


अभी तक यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन तीन खिलाड़ियों को लीग मैच में खेलने की इजाजत क्यों नहीं दी गई है लेकिन वायुसेना से आने वाले दो अन्य खिलाड़ियों को इस मैच में खेलने की मंजूरी दे दी गई है। इस गतिरोध को दूर करने के प्रयास जारी हैं। इस मामले की जानकारी रक्षा राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को दी गई है। श्री सिंह खेल मंत्री भी हैं। उन्होंने इस मामले की जल्द जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें