फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजलान शाह के संभावित सूची से अब्बास नदारद

Thu, 31 Jan 2013 09:07 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ सोहेल अब्बास और स्ट्राइकर रेहान बट को अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है। दोनों ओलंपियनों को 25 संभावित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


संभावित खिलाड़ी मुख्य कोच अख्तर रसूल और कोच हनीफ शाह के मार्गदर्शन में अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। शिविर 10 फरवरी से लाहौर में शुरू होगा जबकि अजलान शाह कप इपोह में नौ से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पाकिस्तान को नौ मार्च को पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है।

महासंघ ने उन नौ खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है, जो सुरक्षा कारणों से भारत में हॉकी इंडिया लीग का एक भी मैच खेले बगैर लौट आए। मुख्य कोच और कोच इन 25 संभावितों में से 18 सदस्यीय टीम चुनेंगे।
विज्ञापन


संभावित खिलाड़ीः इमरान शाह, इमरान बट, काशिफ शाह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद तौसीक, फरीद अहमद, रशीद महमूद, मोहम्मद वकास, शफकत रसूल, हसीम खान, अली शाह, मोहम्मद अतीक, वसीम अहमद, काशिफ अली, शकील अब्बासी, मोहम्मद इरफान, सलमान हुसैन, उमर भुट्टा, रिजवान जूनियर, इरफान जूनियर, मोहम्मद दिलबर, खालिद भट्टी, तसव्वर अब्बास और तलाल खालिद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें