मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का 14वां संस्करण ओडिशा की मेजबानी में खेला जा रहा है। वहीं हॉकी वर्ल्ड कप को लेकर फैंस की उत्सुकता मैदान के बार भी साफ दिखाई दे रही है। इसका उदाहरण तब सामने आया जब भुवनेश्वर के एक मिनिएचर आर्टिस्ट ने पेंसिल की निब को ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी का आकार दे डाला।
भुवनेश्वर के जतनी में रहने वाले ईस्वर राव ने अपनी कला का शानदार नमूना पेश करते हुए पेंसिल की एक बारीक से नोंक को वर्ल्ड कप ट्रॉफी का रूप दे दिया। इतना ही नहीं, ईस्वर ने एक कांच की बोतल में भी वर्ल्ड कप की छोटी सी ट्रॉफी डिजाइन की है, जो देखने में काफी आकर्षक लग रही है।
बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप 2018 में भारत ने अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-0 से जीता। शानदार लय में नजर आ रही भारतीय हॉकी टीम का सामना अब 2 दिसंबर को मजबूत बेल्जियम से होगा।