फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey World Cup: कटक में हॉकी विश्व कप का हुआ उद्घाटन, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी ने लगाए ठुमके

Wed, 11 Jan 2023 11:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

भारत में 15वें हॉकी विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार को होनी है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अभिनेता रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटक के बाराबती स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अभिनेत्री दिशा पाटनी और संगीतकार प्रीतम ने अपनी प्रस्तुति दी। रणवीर और दिशा ने जमकर ठुमके लगाए। इनके अलावा कई अन्य कलाकारों ने दर्शकों ने दिल जीता।मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन







भुवनेश्वर को लगातार दूसरी बार मेजबानी का मौका मिला है। 2018 में भी उसने हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। तब बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी टीमों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, ''ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।''

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत 1975 से नहीं जीता पदक
टूर्नामेंट में 16 देश बेशकीमती ट्रॉफी हासिल करने के लिए संघर्ष करेंगे। भारतीय टीम की नजर 1975 के बाद पदक जीतने पर है। भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। 13 जनवरी को टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ करेगी। इसी महीने की 19 तारीख को वेल्स से भिड़ने से पहले 15 जनवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें