फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: अगले साल पांच जनवरी से होगा हॉकी इंडिया लीग का आगाज, महिला वर्ग में दो नई टीमें जुड़ीं

Tue, 20 May 2025 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात साल बाद बहाल हुई लीग के पहले सत्र में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए आवेदन दिए थे। हॉकी इंडिया ने सोमवार को ही खिलाड़ियों के लिये आनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोली है जो 20 अगस्त तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया लीग का अगला सत्र पांच जनवरी 2026 से शुरू होगा जिसमें महिला वर्ग में दो नई टीमें जुड़ेंगी जिससे महिला वर्ग में छह और पुरुष वर्ग में आठ टीमें भाग लेंगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया,‘ हीरो हॉकी इंडिया लीग के लिए इस बार पांच जनवरी से विंडो है ताकि विदेशी खिलाड़ी क्रिसमस मनाकर आराम से यहां खेलने आ सके। पिछली बार टूर्नामेंट 28 दिसंबर से शुरू हुआ था जिसे एक हफ्ते के लिए आगे बढाया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल बाद बहाल हुई लीग के पहले सत्र में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए आवेदन दिए थे। हॉकी इंडिया ने सोमवार को ही खिलाड़ियों के लिये आनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोली है जो 20 अगस्त तक खुली रहेगी। महिला वर्ग में दो नई टीमें अगले सत्र में खेलेंगी जिनकी घोषणा जल्दी ही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें