फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: हरियाणा और झारखंड का जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में जलवा, फाइनल में पहुंचीं

Sun, 10 Aug 2025 07:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी हरियाणा और हॉकी झारखंड ने जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रविवार को 3-0 के समान अंतर से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी हरियाणा और हॉकी झारखंड ने जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रविवार को 3-0 के समान अंतर से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। कप्तान शशि काशा (आठवें मिनट) ने दिन के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा को छत्तीसगढ़ हॉकी के खिलाफ शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद सुप्रिया (45वें मिनट, 47वें मिनट) ने लगातार दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। स्वीटी डुंगडुंग (13वें मिनट) ने अंतिम चार के अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ झारखंड का खाता खोला जिसके बाद रीना कुल्लू (56वें मिनट) और कप्तान रजनी केरकेट्टा (59वें मिनट) के गोलों से टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। इसी दिन छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें