फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Grand Prix-1: हिमा दास ने इंडियन ग्रां प्री-1 में किया कमाल, 200 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 20 Mar 2023 10:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में लंबी कूद स्पर्धा में सोजन ने छह मीटर से ऊपर की छलांग लगाई और 6.49 मीटर के अपने श्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार धाविका हिमा दास ने इंडियन ग्रां प्री-1 में 23.79 सेकंड के साथ आसानी के साथ 200 मीटर रेस का स्वर्ण अपने नाम कर लिया। लंबी कूद में एंसी सोजन ने 6.49 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। असम की हिमादास ने महाराष्ट्र की ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा (24.81) को पछाड़ा। केरल की वीके विस्मया (24.82) को तीसरा स्थान मिला। 
विज्ञापन


लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में लंबी कूद स्पर्धा में सोजन ने छह मीटर से ऊपर की छलांग लगाई और 6.49 मीटर के अपने श्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एशियाई खेलों के क्वालिफाइंग मार्क 6.45 को भी पार कर लिया। हालांकि प्रतियोगिता में कई स्पर्धाओं में कई स्टार एथलीट हिस्सा नहीं ले रहे हैं। महिलाओं की ऊंची कूद और पुरुषों की तिहरी कूद में तो दो ही एथलीटों ने हिस्सा लिया। 

इसी तरह महिलाओं की शॉटपुट, 800 मीटर और 5000 मीटर की दौड़ में तीन ही प्रतिभागी थीं। हरियाणा के कृष्ण कुमार ने 1: 47.26 के साथ 800 मीटर की रेस जीती। यह उनका दूसरा व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने 1: 49.05 का एशियाई खेलों का क्वालिफाइंग मापदंड पार कर लिया। पुरुषों की 5000 मीटर रेस में उत्तर प्रदेश के तीन एथलीटों अभिषेक पाल 13: 51.14, गुलवीर सिंह 14: 02.50 और मोहम्मद नूर हसन 13: 52.26 ने बेहतर किया। ओडिशा के भालाफेंक एथलीट किशोर कुमार 81.05 मीटर के साथ अपना श्रेष्ठ समय निकाला। उनका पिछला श्रेष्ठ 78.93 था। दो बार 80 मीटर फेंकने वाले डीपी मानू दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें