बांबे हाईकोर्ट ने 19 वर्षीय महिला शटलर खिलाड़ी प्रजाक्ता सावंत को राहत दी है। साथ ही कोर्ट ने चीफ नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद को चयन बैठक से दूर रहने के लिए कहा है।
चीफ जस्टिस मोहित शाह और जस्टिस एवी मोहटा ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को सीधे निर्देश देते हुए कहा है कि वह पिछले दो साल के प्रदर्शन के आधार पर आगामी टूर्नामेंटों के लिए सावंत के नाम पर विचार करें।
कोर्ट ने कहा कि चयन समिति की बैठक में गोपीचंद भाग नहीं लेंगे। गोपीचंद ने सावंत को हैदराबाद स्थित ऑल इंडिया नेशनल कोचिंग कैंप में जगह देने से मना कर दिया था। जिसके बाद सावंत ने गोपीचंद पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और कोर्ट की शरण ली थी।