फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hammer Throw: हैमर थ्रो खिलाड़ी तान्या की मेहनत पर फिर पानी, क्यों दर्ज नहीं हो सका राष्ट्रीय रिकॉर्ड?

Fri, 16 Jan 2026 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू

सार

भारत की अंतरराष्ट्रीय एथलीट तान्या चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैमर थ्रो में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। लेकिन उनकी यह उपलब्धि दर्ज नहीं हो सकी जिस कारण तान्या की मेहनत पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय एथलीट तान्या चौधरी ने 85वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैम्पियनशिप में शुक्रवार को महिला हैमर थ्रो में नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, उनकी मेहनत पर पानी फिर गया क्योंकि उनका यह प्रयास रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका। इसका कारण यह है कि इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय महासंघ से मान्यता नहीं मिली है।
विज्ञापन


तान्या का नहीं हुआ था डोप टेस्ट
तान्या ने खुद स्वीकार किया है कि टूर्नामेंट के लिए उनका डोप टेस्ट भी नहीं हुआ था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड की मान्यता के लिए प्रतिस्पर्धा के दौरान डोप टेस्ट जरूरी है। तान्या ने 65.60 मीटर का थ्रो फेंककर सरिता सिंह का नौ साल पुराना 65.25 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा। एएफआई अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप को मान्यता नहीं देता है।

तान्या ने 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में भाग लिया था और वह सातवें स्थान पर रही थीं। उन्होंने कहा, मुझे 67 मीटर की उम्मीद थी। इस सत्र का लक्ष्य 70 मीटर है और मैं उसकी तैयारी में जुटी हूं। आज डोप टेस्ट नहीं हुआ था लेकिन राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी मेरा नमूना कभी भी, कहीं भी ले सकती है। चूंकि यह विश्व एथलेटिक्स से मान्यता प्राप्त स्पर्धा नहीं है तो यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड नहीं माना जायेगा लेकिन टूर्नामेंट का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें