गत चैंपियन मैकलारेन के ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हेमिल्टन ने रविवार को होने वाली अबुधाबी फार्मूला वन ग्रां प्री के लिए पोल पोजीशन हासिल कर ली है। हेमिल्टन ने क्वालीफाइंग में एक मिनट 40.901 सेकेंड का सबसे तेज लैप समय निकाला जबकि ऑस्ट्रेलिया के मार्क वेबर ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ लैप समय निकाला और वह ग्रिड पर हेमिल्टन के साथ पहली पंक्ति से रेस की शुरुआत करेंगे। रेडबुल के जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल तीसरे और फेरारी के स्पेनिश ड्राइवर फर्नांडो आलोंसो सातवें स्थान से शुरुआत करेंगे।