फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSFC: गुरिंदरवीर ने तोड़ा 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 45 सेकंड से कम में 400 मीटर दौड़कर विशाल ने रचा इतिहास

Sat, 23 May 2026 09:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गुरिंदरवीर ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि विशाल टीके ने 44.98 सेकंड में 400 मीटर दौड़ पूरी कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
गुरिंदरवीर सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय एथलेटिक्स ने इतिहास रच दिया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में गुरिंदरवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया, जबकि 400 मीटर में विशाल टीके 45 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। सिर्फ 30 मिनट के भीतर दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटने से प्रतियोगिता का दूसरा दिन यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरिंदरवीर बने भारत के सबसे तेज धावक
पंजाब के स्टार स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर फाइनल रेस में 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने प्रतिद्वंद्वी अनिमेश कुजुर से छीन लिया। अनिमेष ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में 10.15 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन गुरिंदरवीर ने फाइनल में उससे भी तेज दौड़ लगाकर इतिहास रच दिया। गुरिंदरवीर का 10.09 सेकंड का समय इस सीजन में एशिया का दूसरा सबसे तेज समय भी है। उनसे आगे केवल जापान के युवा धावक फुकुटो कोमुरो हैं, जिन्होंने 10.08 सेकंड का समय निकाला है।

100 मीटर फाइनल परिणाम
  • गुरिंदरवीर सिंह -10.09 सेकंड (राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
  • अनिमेष कुजूर - 10.20 सेकंड
  • प्रणव गुरव - 10.29 सेकंड
  • गुरिंदरवीर ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 10.16 सेकंड का क्वालिफाइंग मार्क भी हासिल कर लिया।
विशाल टीके ने 400 मीटर में रचा इतिहास
तमिलनाडु के धावक विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में 44.98 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वह 45 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। इससे पहले विशाल ने पिछले वर्ष चेन्नई में 45.12 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। विशाल का 44.98 सेकंड का समय इस सीजन में एशिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गया है। उन्होंने इराक के अम्मार इस्माइल इब्राहिम (45.16 सेकंड) को पीछे छोड़ दिया।

400 मीटर परिणाम
  • विशाल टीके - 44.98 सेकंड (राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
  • राजेश रमेश - 45.31 सेकंड
  • जय कुमार - 45.47 सेकंड
  • विशाल ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय 44.96 सेकंड के क्वालिफिकेशन मार्क के बेहद करीब प्रदर्शन किया।
भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ा संकेत
राष्ट्रीय फेडरेशन प्रतियोगिता में बने ये रिकॉर्ड भारतीय स्प्रिंटिंग के लिए बड़े बदलाव का संकेत माने जा रहे हैं। गुरिंदरवीर और विशाल जैसे युवा एथलीटों के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय एथलेटिक्स अब एशियाई स्तर पर मजबूती से चुनौती देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें